- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News Playing With Health The Fields Are Irrigating The Dirty Water Of Sewerage Flowing In The River Ayad With A Pump
सेहत से खिलवाड़ : अायड़ नदी में बहते सीवरेज के गंदे पानी को पंप से लिफ्ट कर सींच रहे हैं खेत
उदयपुर| शहर के वार्ड 41 में पुराेहिताें की मादड़ी क्षेत्र में कुछ लाेग अायड़ नदी में बह रहे सीवरेज के गंदे पानी काे पंप से लिफ्ट कर खेताें में सिंचाई कर रहे है। क्षेत्र के जागरूक लाेगाें ने इस पर चिंता जताई है कि जाे भी उपज हाेगी उसकाे खाने वालाें के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। प्रशासन काे एेसे लाेगाें के खिलाफ कारवार्ई करनी चाहिए।लाेगाें ने नया तरीका भी अपनाया है जिसमें टैक्टर ट्राॅली में पंप सेट लगाकर उससे सीवरेज का गंदा पानी लिफ़्ट कर खेताें तक पहुंचाया जा रहा है। यह इसलिए किया जा रहा है ताकी काेई जांच के लिए अा भी जाए ताे समय रहते ट्रैक्टर काे वहां से हटा लिया जाए ताकी किसी काे पंप नजर ही नहीं अाए।