पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कवि सम्मेलन कल, बरसेगा हास्य रस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | भीण्डर मित्र मंडल की ओर से होली महोत्सव के मौके पर भारतीय लोक कला मंडल के मुक्ताकाशी मंच पर शनिवार को प्रतिभा सम्मान और अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा। हास्य कवि प्रताप फौजदार सहित शकील आजमी, डाॅ. भुवन मोहिनी, गोविंद राठी, गीतकार अमन अक्षर, पैरोडीकार संपत सुरीला रचना पाठ करेंगे। इस मौके पर वंदना अग्रवाल को नारी गौरव अलंकरण, प्रकाश वया, विनोद फांदोत, दिनेश सोनी, पंकज चौबीसा आदि को उत्कृष्ट सेवा सम्मान देंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर होंगे। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई, उप महापौर पारस सिंघवी, भंवरलाल पचौरी, रतन लाल सोनी, राजेन्द्र कैरोत, डाॅ. शौकत अली बोहरा आदि होंगे।
खबरें और भी हैं...