युवा खादी से जुड़े ताे बेरोजगारी का खात्मा संभव : मीणा
उदयपुर | खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार अाैर ग्रामीण खादी सेवा संस्थान का प्रधानमंत्री रोजगार जागरूकता शिविर जावरमाइंस टीडी स्थित काली पीपड़ी स्टेडियम में गुरूवार को लगा। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के राज्य निदेशक बद्रीलाल मीणा ने कहा कि बेरोजगारी से मुक्ति पाने का सबसे कारगर साधन खादी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिये ऋण एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण खादी सेवा संस्थान की मंत्री कविता वर्मा, अम्बेडकर विकास समिति के मंत्री रामजीलाल वर्मा, मुंकदलाल मीणा मौजूद थे।