- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News Power Shown In Vehicle Rally And Army Dress Women Empowerment Through Tableaux And Environment Saving Program
वाहन रैली और आर्मी ड्रेस में बताई ताकत, झांकियों से दिया वुमन एंपावरमेंट और पर्यावरण बचाने का पैगाम
शहर में रविवार को वाहन रैली, झांकियों आैर स्लोगन-नारों के जरिए महिलाओं ने ताकत दिखाई। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महावीर युवा मंच संस्थान की महिला प्रकोष्ठ के आयोजन का। रैली को नगर निगम से शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने रैली हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपमहापौर पारस सिंघवी, संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत और अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा भी मौजूद थे।
रैली में सबसे आगे इंडियन आर्मी की वेशभूषा में महिला रैली का नेतृत्व करते हुए चल रही थी। इनके पीछे लेडी पेट्रोल टीम सजी धजी जीप थी। पीछे विभिन्न संगठनों की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में दोपहिया वाहनों में दो-दो की कतार में थी। आखिर में चार पहिया वाहन का काफिला था। पारम्परिक वेशभूषाओं में महिलाएं सजे धजे दुपहिया और चार पहिया वाहन पर सवार होकर शहर की सड़कों पर नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही थी । रैली के दौरान महिलाओं ने चेहरों पर मास्क लगा रखे थे और हाथों में स्लोगन लिखे बैनर पकड़ रखे थे। रैली के दौरान महिलाओं ने ट्विकल- ट्विंकल लिटिल स्टार वुमन पावर जिन्दाबाद, नारी अबला नहीं चिंगारी है आदि के नारे लगाए। वाहन रैली के दौरान झांकियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया। रैली नगर निगम से शुरू होकर सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, चेतक सर्कल, चौगान मंदिर चौराहा, पीपी सिंघल मार्ग होते हुए फतह सागर का चक्कर लगाते हुए पाल पर सम्पन्न हुई, जहां सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि घर में बेटी के जन्म पर ढोल नगाड़ों से स्वागत करेंगे और जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान रोटरी मीरा की स्वीटी छाबड़ा, मोनिका मेवाड़ा भी मौजूद थीं। महिला प्रकोष्ठ की मंत्री सोनल सिंघवी ने बताया कि रैली में जेजेसी महिला प्रकोष्ठ,संकल्प नारी शक्ति संघ, लेकसिटी क्वीन, तेजस्वनी ग्रुप, नागदा महिला परिषद, हमराही मण्डल, रोटरी मीरा, वुमन चैम्बर, कौशल्या महिला मण्डल, जैन प्रगति मण्डल, आदर्श बहु मण्डल, प्रेरणा बहु मण्डल, सुन्दरवास सुपर क्वीन संकल्पित, तेरापंथ महिला मण्डल, सुन्दरी बहू मण्डल, भक्ति महिला आदि संगठनों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
नारी शक्ति को सम्मानित कर दिया सशक्तिकरण का संदेश
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की रैली निकली। नारायण सेवा संस्थान ने भींडर के हींता गांव की देऊ बाई को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने सुरभि मेनारिया धींग को राष्ट्रीय नारी र| सम्मान दिया। आर्य समाज हिरण मगरी ने यज्ञ अनुष्ठान किया। प्रबन्ध अध्ययन संकाय, सुविवि ने महिला प्राध्यापकों और कर्मियों को सम्मानित किया। रोटरी क्लब वसुधा, अर्बन मेकअप गैलरी और वॉयलेट वूमेन का महिला बंदी गृह में मेकअप सेमिनार हुआ। अधिवक्ता परिषद् इकाई की महिला टोली का कार्यक्रम विश्व संवाद केन्द्र में हुआ। इसमें महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई। अध्यक्षता दीक्षा भार्गव ने की। विप्र फाउंडेशन महिला मंच ने गढ़ मगरी परशुराम परिसर में महिला दिवस मनाया। अध्यक्षता कुसुम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अर्चना शर्मा थीं। मंच की जिलाध्यक्ष संगीता व्यास ने बताया कि ज्योति शर्मा, अंजू पुरोहित मौजूद थीं। राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान का विशिष्ट कार्यक्रम हुआ। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान का विज्ञान समिति सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतीम तम्बोली, डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. पूजा गांधी, तारा दीक्षित, दिलखुश सेठ, सुशीला कच्छारा, तारा मोड़, निलिमा सिरोया, विमला अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वुमन एंड सेल्फ डिफेंस एकेडमी का लेकसिटी मॉल में विश्वा द यूनिवर्स सम्मान समारोह हुआ। इसमें 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सहेलियों की बाड़ी में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। पुलिस लाईन उदयपुर स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम हुआ। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज बिनीता ठाकुर मौजूद थीं। वंडरफुल वुमन, सेक्टर 14 ने पार्षद राजकुमारी गन्ना को सम्मानित किया। महिलाओं को वार्ड को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। सांस्कृ़तिक कार्यक्रम हुए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। प्रियंका नलवाया को मिसेज सेक्टर 14 चुना गया। एडवोकेट शिखा बंडी मौजूद थीं।
शिविर में 202 यूनिट रक्तदान : महिला दिवस पर लेकसिटी मॉल में रक्तदान शिविर लगा। प्रवीण रतलिया ने बताया कि शिविर में 202 यूनिट रक्तदान किया गया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 130 यूनिट ब्लड और लोकमित्र ब्लड बैंक को 72 यूनिट ब्लड दिया गया। माहेश्वरी महिला गौरव ने वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान में वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी दी। राजराजेश्वरी फाउंडेशन का अशोका पैलेस सभागार में हौसलों की इबारत काव्य संगोष्ठी हुई।
उपलब्धियों पर 28 महिलाओं काे नवाजा
उदयपुर | अरावली फाउंडेशन ने शहर की 28 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डाॅ. आनंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डाॅ. तरुण अग्रवाल एवं अनिल छाजेड़ थे। सम्मानित होने वाली महिलाओं में दैनिक भास्कर की निवेदिता मनीष, पीसीपीएनडीटी कोऑर्डिनेटर मनीषा भटनागर, रक्षा राकेश, बैडमिंटन खिलाडी माया चावत, सरला मुंदड़ा, विजय लक्ष्मी गलुंडिया, प्यारी रावत, सरिता सुनारिया, सुरभि धींग, आईआईएम उदयपुर की शानू लोढ़ा, डिजाइनर शिखा पुरोहित, रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. ऋतु मेहता, जीडी गोयनका स्कूल की प्रियंका शर्मा और घूमाेसा की सुरभि जैन अादि शामिल थीं।
नारी शक्ति का सम्मान किया
स्काउट गाइड्स की रैली।
वुमंस सेल्फ डिफेंस एकेडमी
सुविवि के एफएमएस कॉलेज
निवेदिता मनीष
नारी शक्ति रक्तदान शिविर
ये रहे विजेता : प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि दुपहिया वाहनों रैली में सुन्दर वास सुपर क्वीन प्रथम और जेजेसी महिला प्रकोष्ठ द्वितीय स्थान और चार पहिया वाहन में कौशल्या महिला मण्डल प्रथम, रोटरी मीरा द्वितीय और डब्ल्यू सीसीआई तृतीय स्थान पर रही जिन्हें ट्रॉफी और नकद राशि देकर कर सम्मानित किया गया। परम्परागत श्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार प्रेरणा। बहुमण्डल, बेस्ट श्लोगन लेकसिटी क्वीन को मिला। बेस्ट आकर्षण समूह का पुरस्कार तेजस्विनी ग्रुप काे मिला।
बडाला क्लासेज पर संस्था से जुड़ी नारी शक्ति का सम्मान किया गया। निदेशक सीए राहुल बडाला ने बताया कि दीपिका वली, शिखा कावड़िया, नीलू कौशल, प्रियंका बडाला, प्रेरणा बडाला, पार्थवी बडाला, मधु चंडालिया, पूनम हिंगड़, विभूति छत्तर, बिंदल जैन, अक्षिता बोर्दिया, सुनीता सेठ, आशा गुर्जर का सम्मान किया। सेन्ट्रल पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, न्यू भूपालपुरा में सीपीएस अाैर रोटरी क्लब पन्ना की सुपर वुमन अवार्ड सेरेमनी हुई। इसमें 100 प्रतिभाओं को सुपर वुमन के रूप में सम्मानित किया गया। अतिथि पूर्व जेल अधीक्षक प्रीता भार्गव, प्रीति सोलंकी, सीपीएस की चेयरपर्सन अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक अनिल शर्मा, रोटरी पन्ना अध्यक्ष अशोक पालीवाल, सचिव राजेश शर्मा, भानु प्रताप सिंह धाबाई, तारिका, प्रवीण जोशी, बीइंग मानव अध्यक्ष मुकेश माधवानी थे। जीबीएच हॉस्पीटल में रोटरी क्लब वसुधा का महिला सम्मेलन हुआ। हॉस्पीटल चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर का 99 प्रतिशत तक इलाज संभव है, लेकिन जरूरत समय रहते पहचान और इलाज कराने की है। क्लब अध्यक्ष सुरभि धींग, डॉ. सुरभि पोरवाल, इंदुबाला पोरवाल मौजूद थीं।
ग्रुप वंडरफुल वुमेन
लोक कला मंडल और आर्टाेज गैलरी की चित्र प्रदर्शनी।
विप्र फाउंडेशन महिला मंच
रोटरी क्लब पन्ना
जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल
राजस्थान संस्कृति संस्थान
रोटरी क्लब वसुधा
माहेश्वरी महिला गौरव
कार्यक्रमों में दी महिलाओं से जुड़े कानूनों और अधिकारों की जानकारी
महिलाओं की जांच की
महावीर युवा मंच संस्थान ने रैली निकाली।