पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में निकली प्रभात फेरी, दांडी मार्च की वर्षगांठ के साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष के माैके पर गुरुवार को ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ से ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिला स्तरीय समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर अाैर ग्रामीण ब्लॉक में कार्यक्रम की शुरुआत गुलाब बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण अाैर पुष्प अर्पण के साथ हुई। प्रतिमा के सामने सर्वधर्म सभा हुई, जिसमें भजन हुए। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए बालक-बालिकाएं, स्काउट कैडेट अाैर प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सर्व धर्म सभा अाैर भजन कार्यक्रम के बाद सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह गुलाबबाग से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। प्रभात फेरी में समिति के सहसंयोजक सुधीर जोशी,फिरोज अहमद शेख सहित अन्य सदस्य माैजूद रहे।

उधर, गिर्वा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम तीतरड़ी में शुरू हुअा। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, तीतरड़ी के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक कटारा ने रवाना किया। प्रधानाचार्य वीना गंधर्व ने बताया कि इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। राजस्थान विद्यापीठ के कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि 12 मार्च पूरे देश के लिए खास दिन है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1930 में साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू की थी।
खबरें और भी हैं...