पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एहतियात : वेडिंग एक्सपो स्थगित, जल्द घोषित करेंगे अगली तारीख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | दैनिक भास्कर की प्रिंट मीडिया पार्टनरशिप में 20 से 22 मार्च तक प्रस्तावित वेडिंग एक्सपो स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के तहत लिया गया है। तीन दिन का एक्सपो सुभाषनगर स्थित ओरिएंटल पैलेस के नंदन वन गार्डन में होना था, जिसके मेजबान बीबी क्रिएशन वर्ल्ड और सहयोगी एग्जिबिशन इंडिया 20-20 और एच एंड एच 20-20 थे। ओरियंटल पैलेस एंड रिसोर्ट की एमडी और एक्सपो की एडवाइजरी बोर्ड सदस्य डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण न बढ़े, इसलिए सरकार ने सामूहिक आयोजन नहीं करने की जरूरत बताई है। इसे देखते हुए एक्सपो स्थगित किया है। संभवतया अप्रैल के आखरी सप्ताह तक यह आयोजन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9928501845 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...