पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्ट्री पर अधिवक्ता कल्याण निधि एक्ट मसौदे की प्रतियां जलाईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

उदयपुर. बार एसोसिएशन उदयपुर का विरोध-प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

उदयपुर | बार एसोसिएशन उदयपुर के अधिवक्ता दूसरे दिन शुक्रवार को भी आजीवन सदस्यता शुल्क 17,900 रुपए से सीधे एक लाख रुपए करने के विरोध में हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने सुबह जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर कलेक्टर तक रैली निकाली। इस मसौदे के विरोध में नारेबाजी की। मसौदे की प्रतियों को जलाया। बार अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं ने राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम 1987 में संशोधन विधेयक 2020 में बार कौंसिल के प्रस्तावों के विपरीत किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की है। महासचिव चक्रवर्ती सिंह राव, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के उपाध्यक्ष राव रतन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू सिंह राठौड़, रमेश नंदवाना, शांतिलाल पामेचा, नरपत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वरिष्ठ अधिकता गौतम लाल सिरोया, प्रफुल्ल करणपुरिया, सत्येंद्र पाल सिंह छाबड़ा, राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, भरत वैष्णव, भरत जोशी, रामकृपा शर्मा आदि के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया।
खबरें और भी हैं...