सूरजपोल चौराहे पर काम की तकनीकी जांच की मांग उठाई
उदयपुर | सूरजपोल चौराहे के निर्माण की तकनीकी जांच के लिए गुरुवार को एडीएम सिटी संजय कुमार को ज्ञापन दिया। प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि इस चौराहे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। वरिष्ठ सिविल इंजीनियर की टीम बनाकर तकनीकी जांच की जाए। चौराहे के निर्माण के दौरान हुई अनियमितता पर मुकदमा दर्ज करके एसीबी से जांच कराई जाए।