पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थान का पहला ‘पलाश महोत्सव’ 21 मार्च को उदयपुर में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संभाग में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए नवसृजित ‘ग्रीन पीपल सोसायटी’ की अाेर से वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से राजस्थान का पहला ‘पलाश महोत्सव’ 21 मार्च हाेगा। महोत्सव के लिए शुक्रवार को ग्रीन पीपल सोसायटी और संबद्ध अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि महोत्सव शहर से 15 किलोमीटर की दूर अहमदाबाद मार्ग स्थित ग्राम पंचायत देवाली के किटोड़ा (दईमाता) गांव स्थित पलाश कुंज में हाेगा। इसमें संभाग भर से पर्यावरणप्रेमियों अाैर स्कूल-काॅलेजाें से लगभग एक हजार बच्चों की सहभागिता रहेगी। बैठक में सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक व पर्यावरणविद् डॉ. सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक प्रतापसिंह चुण्डावत, सोहेल मजबूर, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक रवि गोस्वामी, जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, पक्षीविद विनय दवे, सहायक लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संभागीय प्रभारी अरुण सोनी ने विचार व्यक्त किए।

प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का रहेगा आकर्षण : महोत्सव के दौरान पलाश के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए चित्रकला व मौखिक क्विज प्रतियोगिता हाेगी। वहीं पलाश पर जीवनयापन करने वाले पक्षियों, तितलियों व कीटों के चित्रों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी हाेगी।

फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार : महोत्सव के तहत पलाश के पेड़, फूलों व पत्तियों पर आधारित फाेटाे प्रतियाेगिता हाेगी। फोटोग्राफर्स 12 गुणा 18 इंच में 300 डीपीआई के अधिकतम 3 फोटोग्राफ ईमेल आईडी जीपीएसराजस्थान2020 एट जीमेल डॉट कॉम पर 18 मार्च, 2020 तक भेज सकते हैं। चयनित तीन बेस्ट फोटोग्राफर्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...