कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू
उदयपुर | सूर्येश्वर महादेव मंदिर, सूर्या नगर, तीतरड़ी में कलश यात्रा के साथ शनिवार को संगीतमय रामकथा शुरू हुई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। जहां कथा वाचक पुष्कर दास महाराज ने कहा कि कथा के सूत्रों को दवा की तरह रोजाना श्रवण करने की जरूरत है। आजकल कथा तो जगह- जगह हो रहे है, लेकिन कथा के मर्म को समझने वाले अधिक नहीं है। कथा आत्मनुरंजन के लिए हो लेकिन मनोरंजन प्रधान होने से सत्संग की महिमा घट जाती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।