रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन ने बुजुर्गों के साथ मनाई होली
उदयपुर | दैनिक भास्कर के रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन की मेजबानी में अहा जिंदगी जश्न हर पल के बैनर तले गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित तारा सेवा संस्थान के बुजुर्गों के साथ होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत सभी बुजुर्गों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलार्इ। इसके बाद सभी बुजुर्गों के साथ तिलक लगाकर होली खेली। वहीं कार्यक्रम में बुजुर्गों ने फाग गीतों और भजनों की भी प्रस्तुतियां दी।