रामेश्वरलाल अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह बने सचिव
उदयपुर | स्थानीय सेक्टर-3 स्थित एमडीएस एज्यूकेशनल सोसायटी के त्रिवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से रामेश्वरलाल मण्डोवरा को अध्यक्ष व देवेन्द्र सिंह राव को सचिव चुना गया। चुनाव में डाॅ. अब्दुल हामिद को कोषाध्यक्ष, डाॅ. दीपक शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी रमणलाल जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।