पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गीतांजली आइडल में रवींद्र के गीतों पर थिरके छात्र, यानिश बने विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गीतांजली आइडल सीजन-1 में यानिश लबाना विजेता बने। गीतांजली आइडल में डेंटल, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, टेक्निकल इंस्टिट्यूट विभाग के छात्राें, डॉक्टर्स एवं स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 70 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। इनमें से 21 को फाइनल राउंड में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व जज के रूप में बॉलीवुड के संगीतकार रवींद्र उपाध्याय तथा डॉ. सुरेश चावला को मोहाली से आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल व सीईओ प्रतीम तम्बोली थे। पहले स्थान पर बीएससी नर्सिंग (द्वितीय वर्ष) के छात्र यानिश लबाना, द्वितीय गिट्स बीटेक (प्रथम वर्ष) के आदित्य पालीवाल एवं तृतीय एमबीबीएस (द्वितीय वर्ष) की छात्रा सृष्टि तिवारी रहे। प्रथम विजेता को 21000, द्वितीय को 15000 और तृतीय को 11000 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
खबरें और भी हैं...