पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Udaipur News Rajasthan News Representatives Of The Society Organization Said Increasing Violence Sexual Harassment Cases Against Women And Girls Due To Porn Site

समाज-संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा-पोर्न साइट की वजह से महिला-बच्चियाें के खिलाफ बढ़ रहे हिंसा, यौन उत्पीड़न के मामले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध अभियान के समर्थन में समाज अाैर संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस वजह से महिलाअाें अाैर बच्चियाें के प्रति हिंसा अाैर याैन उत्पीड़न बढ़ रहा है। इन साइट्स पर प्रतिबंध लगना ही चाहिए। इंटरनेट पर बेराेक टाेक अश्लील सामग्री के कारण युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। समाज में संस्काराें अाैर रिश्ताें का ताना-बाना बिखर रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार अाैर न्याय पालिका दाेनाें काे चाहिए कि वे इसके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए।

लगाम की जरूरत

आज हर हाथ में मोबाइल है और इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट मौजूद है। हम बच्चों के मोबाइल पर हर वक्त निगरानी नहीं रख सकते। अश्लील कंटेंट पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है।
सलीम हुसैन, संयोजक, जिला मदरसा बोर्ड

सभी समाजों को उठानी चाहिए आवाज


इस मुद्दे पर सभी समाजों को साथ आने की जरूरत है। इंटरनेट का तेजी से दुरुपयोग होने से पोर्न कंटेंट से युवाओं पर दुष्परिणाम हो रहे हैं।
विजय आहूजा, अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल युवा समिति


महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों की वजह है पोर्न

आज महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म आदि के मामले बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए पोर्न बैन जरूरी है। अगर कानूनी रूप से प्रतिबंध नहीं लगा तो स्थिति भयावह होगी।
सीमा चंपावत, अखिल भारतीय जैन महिला महासमिति


अश्लील कंटेंट का बढ़ रहा है दायरा, बैन ही सही तरीका

सोशल मीडिया और एंड्रॉइड एप्लीकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर यह बढ़ते मनोरोग का भी कारण है, जिससे समाज में महिलाअाें के प्रति गंभीर अपराध कारित हाे रहे हैं। इस पर नियंत्रण जरूरी है।
गिरीश राजानी, महासचिव, सिंधी सेंट्रल युवा समिति


अश्लील सामग्री का प्रचार करने वालों को मिले सजा

तकनीक के दुरुपयोग के चलते इस तरह के कंटेंट का प्रचार-प्रसार बढ़ गया है। पाेर्न साइट्स पर बैन लगाने के साथ ही सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट फैलाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए।
केके शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन


दुष्कर्म रोकने के लिए जरूरी है बैन

आज देशभर में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। पोर्न पर प्रतिबंध लगाकर ही इन घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।
तेजेंद्र सिंह रोबिन, पूर्व अध्यक्ष, गुरुद्वारा सच खंड दरबार


किशोराें की मानसिक स्थिति पर डालते हैं बुरा असर

पोर्न वीडियो किशोर बच्चाें की मानसिक स्थिति पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए जरूरी है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे अश्लील या पोर्न कंटेंट पर प्रतिबंध लगे।
-डॉ. बी मोमिन, प्रवक्ता, शिया दाऊदी बोहरा समाज


इंटरनेट आज की जरूरत और हर हाथ में है मोबाइल, बच्चों पर हर वक्त निगरानी नहीं रखी जा सकती, पोर्न पर सरकारी पाबंदी ही विकल्प

ऐसा कंटेंट जनरेट करने वालों पर भी कार्रवाई का आया सुझाव
खबरें और भी हैं...