पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएनटी : एमसीआई टीम के आने से पहले 15 चिकित्सक पदोन्नत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग ने शुक्रवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के 15 चिकित्सकों को पदोन्नत किया है। क्योंकि एमसीआई आरएनटी का 250 सीटों की अनुमति के लिए निरीक्षण करेगी। पिछले निरीक्षण में 24 प्रतिशत फैकल्टी कम पाई गई थी।

अब फिजियोलॉजी के सह आचार्य डॉ. मेघश्याम शर्मा, ईएनटी के डॉ. नवनीत माथुर और रेडियो डायग्नोस्टिक के डॉ. कुशल बाबू गहलोत को आचार्य बनाया गया है। सहायक आचार्य मेडिसिन डॉ. बलदेव मीणा और मनोरोग के डॉ. सुरेश गोचर सह आचार्य, पैथोलॉजी के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सहायक आचार्य, सहायक आचार्य सोलन भाटी को सह आचार्य, पीएसएम के वरिष्ठ प्रदर्शक महेश उपाध्यय और आशीष जैन सहायक आचार्य, सर्जरी के सहायक आचार्य डॉ. भैरू सिंह को सह आचार्य, डॉ. बद्रीलाल लाल मेघवाल, डॉ. भूपेश जैन और फिजियोलॉजी की डॉ. उर्मिला चौधरी को सह आचार्य, वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ. पल्लवी दुबे और डॉ. देवेंद्र कुमार सहायक आचार्य बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...