उदयपुर | घंटाघर थाना क्षेत्र के रावजी का हाटा में मकान विवाद को लेकर दो पक्षों ने मारपीट और घर में घुसने सहित धाराओं में मामले दर्ज करवाए हैं। एक पक्ष ने रघुवीर सिंह राठौड़ पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार यशवंती प|ी अंबालाल सुथार ने रिपोर्ट दी कि 5 जुलाई की रात वह अपनी पुत्री हर्षिता और बेटे दिव्यांशु के साथ घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रघुवीर सिंह राठौड़, उसकी प|ी गायत्री और दो तीन अन्य लोग घर में जबरन घुसे। उनके साथ मारपीट की और रुपए, स्कूटी, घर के दस्तावेज आदि ले गए। घर से बाहर निकालकर घर पर ताला लगा दिया। मारपीट में सभी को चोटें आई। यशवंती ने बताया कि पहले भी आरोपियों से जान के खतरे को लेकर उसने थाने में रिपोर्ट दी थी। दूसरी तरफ गायत्री राठौड़ ने रिपोर्ट दी कि 5 जुलाई की रात वह अपने परिवार के साथ घर में थी। उसके सामने स्थित उसके दूसरे मकान के बाहर से कुछ आवाज आई। देखा कि यशवंती, उसकी बेटी और बेटा ताला तोड़ रहे थे। रोका तो उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके घर में घुसकर सामान तोड़ फोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।