पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिरड़ी-मुंबई और काठमांडू के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा कार्यक्रम भी स्थगित कर दी गई। देवस्थान विभाग के आयुक्त विकास एस. भाले ने बताया कि तीर्थयात्रा कार्यक्रम के तहत मार्च माह में प्रस्तावित 580 यात्रियों को शिरड़ी-मुंबई के लिए और पशुपतिनाथ, काठमांडू (नेपाल) के लिए 738 यात्रियों को तीर्थयात्रा करवाई जानी थी।

आयुक्त भाले ने संबंधित ट्रेवल एजेंसियों को जारी पत्र में बताया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवाइजरी के चलते प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सावधानी बरतते हुए वायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्थगन का आदेश दिया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद यात्रा के लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जयंती के मौके पर होने वाला महोत्सव भी स्थगित हो गया। मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक महोत्सव प्रथमेश-2020 के आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्ष निर्मल मालवी ने बताया कि सभी समाजजनों ने स्वास्थ्य कारणों और सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद कार्यक्रम स्थगित करने पर सहमति जताई। बैठक में संरक्षक पारस सिंघवी, महामंत्री शांतिलाल गांगावत, मंत्री डॉ. राजेश देवड़ा सहित संस्थान के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...