एमबी अस्पताल से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर लापता
उदयपुर | महाराणा भूपाल चिकित्सालय के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की गुमशुदगी का मामला हाथीपोल थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दिलशान भवन न्यू पीजी बॉयज हॉस्टल, चेतक सर्कल निवासी पीजी की मेडिकल छात्रा डॉ. खुशबू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रतनगढ़ (चूरू) हाल हॉस्टल निवासी पति डॉ. राजेश पुत्र बाबू लाल प्रजापत 12 मार्च की रात 9 बजे हॉस्पिटल में ड्यूटी पर गए थे, जिनसे दोपहर करीब 12 बजे ओपीडी के बाहर मिली थी। दोपहर तीन बजे ओपीडी खत्म होने के बावजूद पति घर नहीं लौटे। सभी संभावित जगह तलाश और पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। डॉ. राजेश के दोनों मोबाइल भी घर पर ही हैं।