सिंधी समाज ने महिलाओं का किया सम्मान
उदयपुर | सिंधी सेंट्रल युवा समिति ने शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में समाज के सभी 16 महिला संगठनों का सम्मान किया गया। झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया अतिथि थे। सांसद अर्जुन लाल मीणा, विजय आहूजा, भारत खत्री, गिरीश राजानी, पार्षद जयश्री आसनानी, जितेन्द्र कालरा आदि मौजूद रहे।