मैथ्स ओलम्पियाड में छात्राें ने हासिल किए पदक
उदयपुर | मैथ्स ओलम्पियाड में मिरेण्डा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की खुशी रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्राचार्या मोना पालीवाल ने बताया कि इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह हुअा। कार्यक्रम में निदेशक दिलीपसिंह यादव ने छात्रों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।