सुथार का चयन विजी ट्रॉफी पश्चिम क्षेत्र टीम में
उदयपुर | लेग स्पिनर मनीष सुथार का चयन पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। यह टीम विजी टॉफी के लिए चुनी गई है, जो देहरादून में 19 मार्च से अखिल भारतीय विवि क्रिकेट में भाग लेगी। इसमें भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। वंडर एकेडमी के मनीष ने पश्चिम क्षेत्र की प्रतियोगिता में सुविवि की तरफ से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पश्चिम क्षेत्र का पहला मैच 19 मार्च को दक्षिण क्षेत्र व 21 मार्च को पूर्व क्षेत्र से होगा।