किशोरी से दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर | गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पोस्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चैनाराम पचार ने बताया कि आरोपी अरविंद सिंह पुत्र जोर सिंह निवासी किटोड़ा घटना के बाद फरार हो गया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम बनाई, जिसने अरविंद सिंह को जंगल से गिरफ्तार किया।