ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन 15 को
उदयपुर | ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन का चौथा जिला सम्मेलन माछला मगरा स्थित शिराली भवन में 15 मार्च को होगा। महासचिव भैरूलाल बैरवा ने बताया कि उद्घाटन सीटू जिलाध्यक्ष राजेश सिंघवी और समापन सीटू के राज्य सचिव गंगाराम मीणा करेंगे। सम्मेलन में यूनियन की गतिविधियों की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट पेश की जाएगी और आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।