- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News The Girl Who Went To The Friend39s House Without Telling The Hostel Returned When The Warden Scolded Jumped From The Roof
हॉस्टल में बिना बताए सहेली के घर गई छात्रा, लौटी तो वार्डन ने डांटा, छत से कूदी
अलवर | जीडी कॉलेज के छात्रावास की छत से शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे 17 वर्षीया छात्रा ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा इसी कॉलेज में बीए सैकंड ईयर में पढ़ती है। पुलिस को दिए लिखित बयान में छात्रा ने कहा कि उसने वार्डन की डांट के बाद गुस्से में यह कदम उठाया। उधर, सहायक वार्डन का कहना है कि वह हॉस्टल में बिना बताए सहेली के घर में रातभर रुकी। पूछताछ की तो वह बेहोश हो गई। बाद में वह छात्रावास की छत से कूद गई। प्राचार्य आर.जी. मीणा का कहना है कि कमेटी गठित कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। छात्रा के मुंह, जबड़े, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। छात्रा को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। शाम को उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।