पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री गिरकर 10 पर आया, इस माह अब तक की सबसे सर्द रही 11 की रात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तापमान का उतार-चढ़ाव थमने का नाम नहीं ले रहा। उदयपुर में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान एकाएक साढ़े छह डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस महीने की सबसे सर्द रात थी। यह इस माह की सबसे सर्द रात रही, जिससे सुबह-शाम ठंड का असर फिर कुछ तेज हाे गया।

पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने अाैर अरब सागरीय नम हवा चलने के कारण पिछले दिन चार दिन से शहर में छाए बादल गुरुवार काे पूरी तरह से छंट गए। इससे माैसम साफ हाे गया, लेकिन सर्द हवाअाें का असर बना रहा। माैसम विभाग के कार्यालय के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जाे कि एक दिन पहले 16.4 डिग्री था। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें एक दिन पहले के मुकाबले .4 डिग्री की बढ़त देखी गई।

उदयपुर में बीती रात इस माह की सबसे सर्द रात रहने के साथ ही गुरुवार काे दिन भर धीमी रफ्तार से सर्द हवाअाें का चलने से सुबह-शाम ठंड का असर भी बना रहा। एक दिन पहले ही शहर में 30 से 35 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थी। माैसम के जानकाराें के अनुसार बीती रात के तापमान के अाधार पर उदयपुर देश के मैदानी भागाें में सबसे ठंडे शहराें में भी शामिल हुअा है।

किसानाें की चिंता फिलहाल टली

पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने से हाल ही में प्रदेश में कई जगह बारिश अाैर ओलावृष्टि हाेने के साथ ही मेवाड़ में भी कई जगह हलकी बारिश हुई थी। उससे कई जगह फसलाें काे नुकसान भी हुअा। इसी बीच गुरुवार काे बादल छंटने अाैर माैसम साफ हाेने से किसानाें की चिंता फिलहाल खत्म हाे गई है जाे कि फसल पकने के समय ही बारिश अाने की संभावना से चिंता में थे।

तारीख अधिकतम न्यूनतम

1 मार्च 31.0 15.0

2 मार्च 30.6 13.5

3 मार्च 29.4 16.4

4 मार्च 30.4 15.0

5 मार्च 29.6 14.5

6 मार्च 28.2 14.5

7 मार्च 25.4 14.0

8 मार्च 26.6 12.5

9 मार्च 26.0 12.0

10 मार्च 29.2 15.4

11 मार्च 26.0 16.4

12 मार्च 26.4 10.0

इस माह में उदयपुर के तापमान की यह रही स्थिति
**
खबरें और भी हैं...