व्यापारी काे बाताें में उलझाकर 700 ग्राम चांदी अाैर साढ़े सात ताेला साेना चुराया
कुंवारिया | लालपुर चौपाटी स्थित शिवम ज्वैलर्स से तीन महिलाओं और युवक ने 700 ग्राम चांदी के पायजेब अाैर साढ़े सात ताेला साेने की ज्वैलरी से भरी ट्रे चुरा ली। व्यापारी काे साेने की ट्रे नहीं िमलने पर सीसीटीवी फुटेज जांचे ताे रविवार काे घटना कैद हाेने की जानकारी िमली। व्यापारी ने रविवार काे थाने में मामला दर्ज कराया।
व्यापारी बड़लिया निवासी कांतिलाल कुमावत ने परिवाद में बताया कि शुक्रवार काे एक युवक चश्मा लगाकर डिब्बे वाला शर्ट पहन उसके साथ घूंघट में महिला बैठी हुई थी। दुकानदार ने उनके सामने पायजेब जोड़ी रखी। थोड़ी देर बाद दो महिलाएं शॉल ओढ़े घूंघट में दुकान में आई अाैर ज्वेलरी देख रही थी। इसी दाैरान ज्वैलरी चाेरी कर ले गई। कांतिलाल कुमावत ने बताया कि 6 मार्च के दिन में पिता की तबीयत खराब होने से उदयपुर गया था। पीछे दुकान पर नारायणलाल बैठा था कि 6 मार्च दोपहर एक युवक अाैर तीन महिलाएं ज्वैलरी खरीदने के लिए आए। उन्होंने पायजेब दिखाने को कहा। फिर सोने की ट्रे की मांग की। यह ट्रे भी सामने रखी। जो थोड़ी देर बाद गायब थी। इस पर दुकानदार को ज्वैलरी गायब होने की आशंका से रविवार को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 700 ग्राम चांदी के पायजम अाैर साढ़े सात तोला सोने की ट्रे चुराकर ले गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।