पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोजक बोले- सीएम खुद तो सभा कर गए यहां हमारे कवि सम्मेलन को निरस्त कर दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के चलते कवि सम्मेलन का कार्यक्रम स्थगित हुआ। भीण्डर मित्र मण्डल अध्यक्ष पंकज गांगावत ने बताया कि भारतीय लोक कला मंडल में होने वाला कवि सम्मेलन राज्य सरकार के आदेश पर स्थगित कर दिया गया। आयोजक का कहना है कि हमने हॉल बुकिंग से लेकर कार्यक्रम के सारे इंतजाम पूरे कर लिए थे। कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने आए कवि प्रताप फौजदार, गोविंद राठी, अमन अक्षर और कवयित्री भुवन मोहिनी को वापस लौट गए।

इस पूरे आयोजन के ना होेने पर आयोजकों ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में हमने 5 लाख का खर्च किया। मुख्यमंत्री ने देर रात मंत्री मंडल की बैठक कर आदेश जारी किया। हमने लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया। जबकि खुद सीएम ही राजसमंद के कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। सीएम का यह फैसला नोटबंदी की तरह ही देर रात आया और भुगतान हमें करना पड़ा।

बता दें कि कवि सम्मेलन में तैयारियों के दौरान से ही मुश्किलें शुरू हो गई थी। इसमें शायर राहत इंदौरी और हाशिम फिरोजाबादी को भी बुलाया गया था, लेकिन शहर के कई संगठनों ने विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया। नतीजतन सम्मेलन के निमंत्रण पत्र छप जाने के बाद भी आयोजकों को इन दोनों शायरों को मना करना पड़ा। विरोध पर उतरे संगठनों का कहना था कि ये शायर सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों के बीच भड़काने वाली रचनाएं पढ़ते हैं।

कवियों ने होटल में बिताया पूरा दिन

कवि सम्मेलन स्थगित होने के चलते कवि प्रताप फौजदार और कवि गोविंद राठी ने शनिवार को पूरा दिन उदियापोल स्थित होटल मार्स में बिताया। दोनों कवियों ने होटल के कमरे में ही हास्य-ठहाकों के बीच वक्त निकाला। फौजदार शाम 5 बजे दिल्ली और कवि राठी 4 बजे मंदसौर के लिए निकल गए। वही कवि अमन अक्षर रात 10 बजे अपने घर इंदौर के लिए लौट गए। दिन भर के दौरान अक्षर ने अपने रिश्तेदार के साथ शहर के पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाया। कवियित्री भुवन मोहिनी तो दिन में कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद देर रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं।

खबरें और भी हैं...