- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News This Time There Will Not Be A Situation Of Drinking Water Crisis In The City Tankers Will Have To Be Installed Again In Mawli And Hinder Block
इस बार शहर में पेयजल संकट की स्थिति नहीं बनेगी, मावली अाैर भींडर ब्लाॅक में फिर लगाने पड़ेंगे टैंकर
झीलाें में पर्याप्त पानी हाेने से इस बार गर्मी में शहर में पेयजल संकट की स्थिति बनने की संभावना नहीं के बराबर है, लेकिन मावली अाैर भींडर ब्लाॅक सहित जिले के कुछ गांवाें में संकट अा सकता है। जलदाय विभाग ने इसकाे देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि 31 जुलाई तक कैचमेंट में बारिश नहीं हाेने पर पीछाेला अाैर फतहसागर का जलस्तर सिल लेवल तक पहुंचने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।
जलदाय विभाग ने मावली अाैर भींडर ब्लाॅक सहित गिर्वा अाैर अांशिक कुराबड़ पर फाेकस करते हुए टैंकर से पेयजल सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग शहर काे लेकर निश्चिंत है लेकिन पिछले दिनाें जलदाय मंत्री ने गर्मी काे लेकर अावश्यक काम के लिए जिलाें काे 50-50 लाख देने की घाेषणा की थी, उस अनुरूप विभाग ने काम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के एसई नक्षत्र सिंह ने बताया कि सभी इंजीनियर से सात दिन में अति अावश्यक काम के प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि शहर में कुछ जगह पाइप लाइन बदलने जैसा काम भी प्रमुखता से हाेगा। झीलाें में पर्याप्त पानी काे देखते हुए विभाग शहरी पेयजल व्यवस्था काे लेकर इस बार चिंतित नहीं है।
पीछाेला मंे कभी भी लाया जा सकता देवास प्रथम बांध का पानी
पीछाेला 11 फीट पूर्ण भराव स्तर के मुकाबले 9 फीट भरा है जबकि फतहसागर मंे 13 फीट के मुकाबले 8 फीट 10 इंच पानी उपलब्ध है। एेसे में कभी भी देवास प्रथम बांध के गेट खाेलकर पानी पीछाेला लाया जा सकता है। इस बांध में 34 फीट के मुुकाबले 8 फीट 6 इंच पानी भरा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार देवास प्रथम बांध से जरूरत पूरी नहीं हाेती है ताे ही आकोदड़ा या मादड़ी बांध का पानी उदयपुर लाया जाएगा। कारण यह कि बारिश के समय ये दाेनाें बांध अाेवरफ्लाे भी हाेते हैं ताे पानी मानसी वाकल में ही जाएगा।
एक नजर जलाशयाें के जलस्तर पर (जलस्तर फीट में)
झील भराव स्तर वर्तमान जलस्तर
पीछाेला 11 9
फतहसागर 13 8.10
बड़ी 32 25.6
जयसमंद 27.5 22
अाकाेदड़ा 60 53
मादड़ी 34 26
देवास प्रथम 34 8.6
मानसी वाकल 581.20 577.31 (मीटर)
पिछले साल एेसे विकट हालात बने थे : पिछले साल जलदाय विभाग अाैर भामाशाहाें के सहयाेग से जिले मेंं भींडर, मावली, बड़गांव, गिर्वा, सलूंबर, झाड़ाेल अाैर झाड़ाेल क्षेत्र के 222 बड़े गांव, 256 ढाणियाें में प्रतिदिन 653 ट्रिप टैंकर सप्लाई से लाेगाें की प्यास बुझाई गई थी। इधर, शहर की झीलाें के भी पैंदे नजर अाने लगे थे तब विकट स्थिति में बड़ी तालाब ने शहरी पेजयल संकट काे उबारा था।