पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेले वाले पर जानलेवा हमला करने के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठेला संचालन के विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्ताें काे हाथीपाेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अादर्श कुमार ने बताया कि सोहेल पुत्र सफी मोहम्मद, मोहम्मद मोइन खान उर्फ मोनू पुत्र मोहम्मद असलम खान अाैर तौसिफ उर्फ बिट्टू पुत्र अशफाक शेख काे गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि देवाली निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र खेम सिंह शुक्रवार काे रिपाेर्ट दी थी। कहा था कि स्वरूपसागर लक्ष्मण सिंह पहलवान अखाड़ा के पास गन्ने के रस की लारी हैं।

जहां पिता खेम सिंह अाैर चचेरा भाई हरिसिंह काम करते हैं। पास में ही मोहम्मद सोहेल की चाय की लारी हैं। दाेपहर काे सोहेल अाैर उसके साथ तीन-चार अन्य व्यक्ति अाए अाैर पिता खेम के थाई पर चाकू वार कर दिया। मौजूद लाेगाें ने बीच बचाव कर छुड़ाया। कारण बताया कि लारी हटाने के लिए अाए दिन अाराेपी विवाद कर रहा था।

खबरें और भी हैं...