बेकाबू ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, होली पर खरीदारी कर लाैट रहे थे
भीम | हाईवे स्थित बालाताें की गुअार में सोमवार दोपहर तीन बजे तेज गति से अाते आयशर ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों काे कुचल दिया। तीनों ने कस्बे के अस्पताल में उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया। इनके गांव मल्याथड़ी में हाेली के त्याेहार की खुशियां गम में बदल गई अाैर पूरे गांव में मातम छा गया। थानाधिकारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि हादसे में थाेरिया खेड़ा सुनारकुड़ी मल्याथड़ी निवासी चन्दूसिंह (19) पुत्र भगवानसिंह रावत, रोशनसिंह (19) पुत्र हजारीसिंह रावत, सुनीलकुमार (21) पुत्र नरेंद्रकुमार रेगर की मौत हो गई। तीनों भीम से मल्याथड़ी जा रहे थे। इस दौरान बालाताें की गुअार के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित हाेकर गलत दिशा में अाकर बाइक सवार तीनाें युवकाें काे चपेट में ले लिया। तीनाें दाेस्त हाेली पर गांव से भीम में खरीदारी के लिए अाए थे। वापस जाते समय दाेपहर करीब सवा 2 बजे बालाताें की गुवार हाईवे पर हाेटलाें से थाेड़ा अागे पहुंचे ही थे कि कामलीघाट की तरफ अा रहे ट्रक अनियंत्रित हाेकर गलत दिशा में आ गया। तीनों को चपेट में ले लिया।
10 फीट दूर जा गिरे तीनाें युवक : हाईवे पर ट्रक की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार तीनाें युवक करीब 7-8 फीट ऊंचे उछल कर करीब 10-15 फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद पीछे चल रहे गांव के ही रतनसिंह, पन्नासिंह, गाेपालसिंह ने तीनाें युवकाें की पहचान कर परिजनाें काे सूचना दी। एंबुलेंस से तीनाें काे अस्पताल ले गए, जहां माैत हाे गई।
बोलरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत : हाईवे स्थित अाडवाला पर साेमवार तड़के 3 बजे बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की माैत हाे गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हनुमान काॅलाेनी कच्ची बस्ती उदयपुर निवासी आकाश (31) पुत्र रामसिंह मीणा उदयपुर से जयपुर जा रहा था।