- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News Three Heritage Gate Illuminated By Lights Covered Way Rejuvenated With Waterfalls On The Rock City Station
रोशनी से जगमग तीन हैरिटेज गेट, कवर्ड-वे, चट्टान पर झरनाें से रिनाेवेट हुअा सिटी स्टेशन
सेवाश्रम चाैराहे पर बनने वाला फ्लाईअाेवर 430 मीटर लंबा हाेगा अाैर इसके निर्माण पर यूआईटी ने 20 कराेड़ खर्च हाेने का अनुमान लगाया है। यूआईटी स्तर पर इस प्राेजेक्ट काे मंजूरी मिलने के बाद अब फाइनल एस्टीमेट बनाकर नगरीय विकास विभाग काे भेजने की तैयारी शुरू हाे गई है। यूअाईटी के कंसलटेंट की सर्वे रिपाेर्ट अनुसार यह फ्लाई अाेवर सिंगल पिलर पर पाइल फाउंडेशन पर बनना प्रस्तावित किया गया है। इसकी कुल लंबाई 430 मीटर हाेगी। फ्लाई अाेवर सेवाश्रम चाैराहे से बीएन काॅलेज की तरफ 210 मीटर अाैर सेवाश्रम चाैराहे से अायड़ नदी की तरफ 180 मीटर लंबा हाेगा। फ्लाईअाेवर फोरलेन स्टैंडर्ड का हाेगा अाैर 12 मीटर चाैड़ा हाेगा। दाेनाें तरफ सर्विस राेड भी बनेगी। यूआईटी सचिव अरुण हसीजा ने बताया कि 20 कराेड़ लागत के इस प्राेजेक्ट के लिए इस वित्तीय वर्ष में 10 कराेड़ का प्रावधान कर दिया गया है। फाइनल एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए इसी माह नगरीय विकास विभाग काे भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हाे सकेगी।
यह हाेगा फायदा : नहीं लगेगा जाम
फ्लाईअाेवर बनने से सूरजपोल से प्रतापनगर राेड अाने जाने वाले वाहनाें काे सेवाश्रम चाैराहें पर रुकने की जरूरत नहीं हाेगी, वाहन सीधे अा जा सकेंगे। इससे चाैराहे पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान भी हाे सकेगा। हिरणमगरी से सेवाश्रम की तरफ अाने जाने वाले वाहन चालकाें काे भी सुविधा रहेगी अाैर जाम की समस्या नहीं हाेगी।
रोज 6000 वाहन गुजरते हैं यहां से
यूअाईटी के ट्रेफिक सर्वे के अनुसार सेवाश्रम चाैराहें से प्रतिदिन 5800 से 6000 वाहन गुजरते हैं। हिरणमगरी सेक्टर 3, 4, 5, 6 राेड, सुभाषनगर राेड अाैर सूरजपोल राेड के जंक्शन पर स्थित सेवाश्रम चाैराहे पर ट्रेफिक दबाव के चलते दिन में कई बार जाम की समस्या बनी रहती है। यह रूट डबाेक एयरपाेर्ट से भी जुड़ा हाेने से वीआईपी विजिट के समय भी समस्या बनी रहती है।
मोलेला आर्ट पहले ही आकर्षित कर रहा है पर्यटकों-यात्रियों को
मेवाड़ की कलाकृतियां स्टेशन बिल्डिंग से लेकर टिकट काउंटर्स, दीवारों, फर्श पर भी मेवाड़ी संस्कृति और गाथाओं का बखान करती हैं। यात्रियों को मोलेला का टेराकोटा और मिनिएचर आर्ट अट्रेक्ट करता आ रहा है। इस आर्ट को कई रंगों में कलाकारों ने यहां संजोकर रखा है। यात्री स्टेशन पर उतरते ही पहले दीवारों की कलाकृतियों को निहारते हैं फिर गंतव्य स्थानों के लिए रवाना होते हैं। बारीकी से पिछवाई पैटर्न में मिनिएचर आर्ट और रंग बिरंगे हेरिटेज लुक भी लोगों को सुकून का एहसास कराते हैं। मालेला आर्ट में श्रीनाथजी, एकलिंगजी पर आधारित कला की जीवंत झलक दिखाई देती है। महाराणा प्रताप, ग्रामीणों का रहन-सहन, पन्नाधाय, मीराबाई, राधाकृष्ण की लीलाएं और कलाएं दिखती हैं।
सेवाश्रम चाैराहे पर 430 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर, खर्च करेंगे 20 करोड़ रुपए
सिटी रिपोर्टर | उदयपुर
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन काे रिनाेवेट किया गया है। प्लेट फॉर्म नंबर-1 की तरफ तीन नए हैरिटेज दरवाजे तैयार कर दिए गए हैं। मेवाड़ की कला-संस्कृति पर आधारित इन आलीशान दरवाजों का हैरिटेज लुक देसी-विदेशी पर्यटकों और मुसाफिरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टेशन परिसर से प्लेट फॉर्म नंबर-1 की तरफ पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए कवर्ड पाथ-वे भी तैयार हाे गया है। अब यात्रियों को बारिश-तेज धूप से राहत मिल सकेगी। यात्रियों को ट्रॉली बैग जैसे लगेज को प्लेट फॅार्म तक लाने-ले जाने में भी सहूलियत मिलने लगने लगी है, क्योंकि बार-बार उठाकर इधर-उधर नहीं रखना पड़ रहा है। प्लेटफॅार्म एक पर एस्कलेटर के पास स्थित चट्टान को भी हैरिटेज लुक देने के लिए झरने तैयार किए जा रहे हैं। स्टेशन बिल्डिंग, तीनों हैरिटेज दरवाजे, कवर्ड पाथ-वे और झरने पर आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है। जो यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उदयपुर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने करीब 8 करोड़ की लागत से ही इसके अलावा नई पार्किंग, दीवार, चेंज वर्क, सुविधा घर भी तैयार कराएं हैं। कवर्ड-वे पाथ के कारण स्टेशन बिल्डिंग का माेलेला आर्ट पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा हैं।