उज्ज्वल और मारू को मिलेगा धींग पुरस्कार
उदयपुर | युगधारा के राजस्थानी लेखन और युवा श्रेणी के धींग पुरस्कारों की घोषणा शनिवार काे की गई। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष लालदास पर्जन्य ने बताया कि 2019 का कन्हैयालाल धींग राजस्थानी पुरस्कार हिम्मत सिंह उज्जवल और युवा श्रेणी का उमराव देवी धींग साहित्योदय पुरस्कार कवि विजय मारू को उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए दिया जाएगा।