पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनियंत्रित कार पलटी, दूसरे चालक ने अपनी कार डिवाइडर पर चढ़ाकर टाला बड़ा हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंवारिया | फाेरलेन पर फियावड़ी के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर लांघ कर दूसरी लेन में पलट गई। इससे दाे जने घायल हाे गए। इसी दाैरान भीलवाड़ा की तरफ से अाते कार चालक ने पलटी कार से टकराने से बचने के प्रयास में अपनी कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। संयाेग से तब दूसरा वाहन नहीं अाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे रूपाखेड़ा टोल नाके की एंबुलेंस के कर्मचारी दोनों घायलों को कार से बाहर निकाल कर आरके चिकित्सालय ले गए। हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी रामचंद्र सुवालका ने बताया कि कार उदयपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान फियावड़ी के पास डिवाइडर पर टकराने से दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में गोपीलाल चौबे और उसके पिता प्रभु लाल चौबे को मामूली चोटें आईं। वे भीलवाड़ा जा रहे थे। मौके पर कई राहगीर जमा हो गए। टोल नाके के कर्मचारियों ने क्रेन से कार हटाई।
खबरें और भी हैं...