उत्तराखंड समिति : स्मारिका का किया विमोचन, प्रतिभाअों का सम्मान
उत्तराखंड समिति उदयपुर का होली मिलन समारोह समाज के बलीचा स्थित उत्तराखंड भवन में हुआ। गीतों पर नृत्य प्रस्तुति हुई। उत्तराखंड समिति उदयपुर की स्मारिका के चतुर्थ अंक का विमोचन, प्रतिभा सम्मान, समाज के सेवानिवृत्त, वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल का देवेन्द्र धाम में होली मिलन समारोह हुअा। सर्व समुदाय ने भड़भूजा घाटी में मेरे वतन की महानता के रूप में होली स्नेह मिलन मनाया।