शहर के विभिन्न संगठनों ने फाग के गीत सुनाए और नृत्य कर मनाया होली मिलन समारोह
जैनाचार्य देवेंद्र महिला मंडल
उदयपुर. जैनाचार्य देवेंद्र महिला मंडल का हाेली मिलन समारोह देवेंद्र धाम में गुरुवार को मनाया। इस मौके पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अंकित खोखावत, अरविन्द शर्मा, अनीता सिंघी ने गाना सुनाया। इंद्रा चोर्डिया, अनिता भंडारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें विभा वागरेचा रंजना, अनिता, कांता भंडारी, आंकाक्षा सेठ, सुनीता, वनीता विजेता रहे। मंत्री ममता रंाका, पिंकी माण्डावत, रंजना छाजेड़, सोनिका चोरडिय़ा मौजूद थे। इधर, राजस्थान रेडियो श्रोता संघ का होली मिलन समारोह गुलाब बाग में हुआ। इस मौके पर तिलक होली मनाई और फाग के गीतों पर नृत्य किया। राजेंद्र सेन, जब्बार मोहम्मद, नजीब खान मौजूद थे।
राजस्थान रेडियो श्रोता संघ