पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान ऋषभदेव जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी वाहन रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | मेवाड़ जैन युवा संस्थान और सकल जैन समाज की बैठक महावीर दिगंबर जिनालय, सर्वऋतु विलास में शुक्रवार को हुई। इसमें भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सकल जैन समाज प्रमुख शांतिलाल वेलावत ने बताया कि महोत्सव के तहत 15 मार्च को पार्श्वनाथ जैन मंदिर सेक्टर 4 से वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें सशक्तिकरण को बढ़ाना देने के लिए 150 महिलाएं और 150 युवा पचरंगी ध्वज के साथ शामिल होंगे। महेंद्र कुमार टाया, उप महापौर पारस सिंघवी, अशोक गोधा, शांतिलाल गदावत, सुमतिलाल दूदावत, देवेंद्र छपिया मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...