35 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, पारा 3.2 गिरकर 260 पर आया
पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने से बुधवार काे लेकसिटी के माैसम में फिर बदलाव अाया। 30 से 35 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की कमी अाने से हाेली बाद भी ठंड का असर बना रहा। शहर में सुबह से ही छितराए बादल छाए रहे। दाेपहर में तेज हवाअाें का दाैर शुरू हुअा जाे कि रुक-रुक कर करीब अाधे घंटे तक बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री से घटकर 26 डिग्री पर अा गया। हालांकि रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ाेतरी हुई है। यह 15.4 डिग्री से बढ़कर 16.4 हाे गया।
उदयपुर. शहर में बुधवार दोपहर फतहसागर की हिलोरें भी बता रही थी हवा की रफ्तार।