पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमसीसी क्रिकेट क्लब अाैर पहाड़ा राइडर जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | मुस्लिम प्रीमियर लीग के दूसरे दिन एमसीसी क्रिकेट क्लब और पहाड़ा राइडर ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में एमसीसी क्लब ने 127 रन बनाए, जबकि रजा क्लब की टीम 47 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमसीसी क्लब की ओर से मोईन अली ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली और एमसीसी क्लब के समीर रजा मंसूरी ने 3 ओवर में 2 मेडन ओवर कर सिर्फ 4 रन दिए और 2 विकेट लिए। समीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी तरह दूसरे मुकाबले में पहाड़ा राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। वहीं नोमान क्लब की टीम मात्र 35 रनों पर ही आउट हो गई। पहाड़ा राइडर की ओर से मोहम्मद सरफराज ने 25 गेंदों पर 46 रन बनाए अाैर सरफराज ने 3 ओवर में तीन विकेट लिए। सरफराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खबरें और भी हैं...