एयरपोर्ट पर महिलाअाें ने संभाला एयर ट्रैफिक, 28 टेकऑफ-लैंडिंग कराई
उदयपुर | महिला दिवस पर रविवार को डबोक एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की कमान महिलाओं के हाथों में रही। इन्होंने 14 विमानों की लैंडिंग कराई और इतनी ही फ्लाइट टेकऑफ कराईं। एयरपोर्ट की एटीसी अधिकारी शीतल गर्ग, रुखसार बानो, संगीता मीणा और हेमा सैनी के साथ अमूमन आठ पुरुष भी रहते हैं। महिला दिवस पर महिला कर्मियों को ही कमान सौंपी गई। इन महिलाओं ने इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तहत प्रयागराज, हैदराबाद, गोंदिया में छह माह का प्रशिक्षण लिया है।