पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेमली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम अंतिम चरण में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मावली. प्लेटफार्म की बढ़ाई ऊंचाई।

मावली| खेमली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने के बाद यात्रियों को सुविधा मिली है। उल्लेखनीय है कि इस रेलवे स्टेशन पर दिनभर में चार ट्रेनों का ही ठहराव होता है।

पूर्व में प्लेटफार्म काफी नीचा होने से बुजुर्ग यात्री, महिलाएं, बच्चे परेशान होते थे। अब प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ जाने से यात्रियों को परेशानी से निजात मिली है। इधर, रेलवे स्टेशन पर साइड की दीवार भी नई बनवाई है। दीवार पर रेलिंग लगाकर रंगरोगन करवाया है। उल्लेखनीय है कि रेलवे में पिछले कुछ समय में काफी काम हुआ है। भीमल रेलवे स्टेशन पर भी साइड की दीवार नई बनाई है। इस पर रंगरोगन का काम चल रहा है।

मावली रेलवे स्टेशन पर तीनों प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने के काम हुए हैं। मावली में प्लेटफार्म संख्या एक, दो का काम पूरा हो चुका है। प्लेटफार्म संख्या तीन की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। मावली में भी एक नया पैदल पुल बनाया है। दो पैदल पुल का विस्तार किया है। मावली में भी प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम होने से यात्रियों को सुविधा मिल रही है।

मावली. खेमली रेलवे स्टेशन पर बनवाई नई दीवार, रैलिंग।
खबरें और भी हैं...