पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाचा की जान बचाने को सामने आई 12 साल की भतीजी, गोली लगने से हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काली बसु की मौत के बाद उसके घर पर एकत्र लोग। - Dainik Bhaskar
काली बसु की मौत के बाद उसके घर पर एकत्र लोग।
  • माडवा थाना सर्कल के झेड़ गांव में किशोरी की मौत से तनाव, तीन थानों को जाप्ता तैनात

कोटड़ा (उदयपुर)। कोटड़ा के मांडवा थाना सर्कल के झेड़ गांव में बीती रात एक 12 साल की किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई। हत्यारे उसके चाचा को मारने आए थे, लेकिन बच्ची ने उनकी जान बचाने को उनके सामने आ गई और गोली उसके सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। एहतियात के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


पुलिस के अनुसार मांडवा थाना सर्कल के झेड़ गांव में पास के बूझ गांव से तीन चार लोग जोवना पुत्र मोडना बुभ्रिया को मारने के इरादे से आए थे। इन लोगों ने जोवना पर बंदूक तान दी तथा फायर कर दिया। पास में मौजूद जोवना की भतीजी काली बसु अपने चाचा की जान बचाने के लिए उसके सामने आ गए।


इससे गोली उसकी छाती पर लगी और वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। यह देखकर हत्यारे वहां से भाग छूटे। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए तथा घायल लड़की को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बच्ची की मौत का पता चलने और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए डिप्टी भूपेंद्र, मांडवा थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, कोटड़ा एसएचओ धनपत सिंह और बेकरिया एसएचओ सकाराम अपने तीन थानों के जाप्ते के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैँ। साथ में मेवाड़ भील कॉप (एमबीसी) के जवान भी तैनात किए गए हैँ।

न्यूज व फोटो : शाहिद पठान

खबरें और भी हैं...