- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News 1 Crore Accused Sent To Jail In Embezzlement Case
1 करोड़ रु. के गबन मामले में आरोपी भेजे जेल
रावतभाटा। चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की रावतभाटा शाखा में 1 करोड़ से अधिक राशि के गबन मामले में रिमांड पर चल रहे दोनों सह आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सीआई रामरूप मीणा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियाें का कहना था कि उनके खाते में राशि डाली जाती थी। जिसके बदले में सिर्फ कुछ राशि दी जाती थी, बाकी राशि ले ली जाती थी।
पुलिस ने दो जने इरफान पुत्र मोहम्मद इस्माइल, अजहरूद्दीन पुत्र मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीआई रामरूप मीणा ने बताया कि मार्च 2017 के इस मामले में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। दोनों को पूछताछ के लिए शनिवार तक रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने पर एसीजेएम न्यायालय रावतभाटा में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की रावतभाटा शाखा के बैंक संविदाकर्मी भानूप्रकाश शर्मा ने जुआसटटा में शामिल लोगों के संपर्क में आकर बैंक से 1 करोड़ से अधिक की राशि निकालकर अन्य व्यक्तियों के खाते में जमा करा दी थी। संविदाकर्मी ने बैंक प्रबंधक और बैंक कैशियर की आईडी का इस्तेमाल भी किया था। भानूप्रकाश शर्मा, बैंक प्रबंधक को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 3 कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया था।