पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News 10 Bypass Will Be Built In Kotputli And 3 And A Half Km In Narahera

कोटपूतली में 10 व नारेहड़ा में साढ़े 3 किमी लंबाई का बनेगा बाइपास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री द्वारा पूरक बजट भाषण में कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा को लेकर शनिवार को यहां आए स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव का क्षेत्रवासियों ने जोरदार अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कोटपूतली की सबसे प्रमुख व ज्वलंत समस्या का समाधान बाईपास से हो सकेगा। दूसरी और राज्यमंत्री यादव ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिया कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोडेंगे। गहलोत सरकार ने कोटपूतली को पिछले बजट में एग्रीकल्चर कॉलेज, राजकीय बीडीएम अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा, नारेहड़ा में 132 केवी जीएसएस, कोटपूतली में एडीजे चतुर्थ, व एसीजेएम द्वितीय न्यायालय की स्वीकृति दी थी।

कोटपूतली में 10 किमी व नारेहड़ा में साढे 3 किमी बाईपास की बनेगी डीपीआर, आरएसआरडीसी ने भेजा था प्रस्ताव- पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनो आरएसआरडीसी ने कोटपूतली में 10 किमी फोरलेन बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण व सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 81 करोड़ व नारेहड़ा में साढे 3 किमी फोरलेन बाईपास व भूमि अधिग्रहण के लिए 25 करोड़ अनुमानित लागत बताते हुए बजट प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाया था।

प्रस्ताव के अनुसार कोटपूतली में फोरलेन का बाईपास संभवतया चौलाई से शुरू होकर सबजेल की पश्चिम दिशा से होते हुए सांगटेड़ा व मोलाहेड़ा के बीच से हाई वें पर निकलेगा। इसी प्रकार नारेहड़ा बाईपास, पावटा नारेहड़ा सड़क मार्ग पर खड़ब व पिचानी के बीच से शुरू होकर सोतानाला के समीप नीमकाथाना स्टेट हाई वें से जोड़ेगा। ज्ञात हो कि कस्बे से गुजर रहे नीमकाथाना स्टेट हाई वें सहित मुख्य चौराहा व डाबला रोड़ पर ओवरलोडिंग वाहनो से आए दिन जाम लगा रहता है। साथ ही आए दिन हादसे होते रहते है। बाईपास निर्माण के बाद उक्त रास्ते पर आने वाले भारी वाहन व अन्य साधन सीधे ही राजमार्ग पर जा सकेगें। जिससे ना केवल कस्बे पर यातायात का दबाव कम होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास होगा। स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने इस घोषणा पर सीएम का अनभरा जताते हुए बताया कि कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास बन जाने से क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।

कोटपूतली| घोषणा पर राज्यमंत्री को अभिनंदन करते क्षेत्रवासी।
खबरें और भी हैं...