पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पागल गाय ने 10 लोगों को किया घायल, गो रक्षक दल ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के रेलवे स्टेशन रोड श्याम नगर कॉलोनी में गुरूवार को एक पागल गाय को गो रक्षक दल के संयोजक मुकेश सौ किल के सहयोग से पकड़ा गया।

पार्षद रजनी शर्मा ने बताया कि इस पागल गाय ने पिछले 2 माह में करीब 10 लोगों को घायल किया है। जिसमें हाल ही में बुधवार को बारा वालों की ढाणी निवासी ईश्वर कुमावत को घायल कर दिया। जिसका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पागल गाय के आतंक से कॉलोनीवासी व आसपास के रहने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ था। गुरूवार को गो रक्षक दल संयोजक मुकेश सौकिल, पार्षद प्रतिनिधि राहुल बागड़ा व स्थानीय लोगों की मदद से पागल गाय को पकड़ा गया और पशु चिकित्सक डॉ. अनिल शर्मा को मौके पर बुलाकर बेहोशी की दवा दिलवाई। इसके बाद गाय को गो सेवा केंद्र गोविंदगढ़ भिजवाया गया। इस दौरान नगरपालिका सफाई निरीक्षक कैलाश शर्मा, श्याम नगर विकास समिति पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, धर्मेंद्र बीजावत, एडवोकेट कुंजबिहारी कुमावत, विकास लाम्बा, शंकर जांगिड़, मदन कुमावत, अनिल कुमावत, सत्यनारायण पारीक, सुनील शर्मा, मोहनलाल कुमावत, सोहन कुमावत आदि मौजूद थे।

चौमू| शहर के श्याम नगर कॉलोनी में पागल गाय को बेहाेश कर गो सेवा केंद्र ले जाते हुए।
खबरें और भी हैं...