पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News 103 Absent In 10th And 85 In Shahpura Block

शाहपुरा ब्लॉक में 10वीं में 103 व 8वीं में 85 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को माध्यमिक एवं प्रवेशिका स्तर की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हुई। शाहपुरा ब्लॉक में 26 परीक्षा केंद्रों पर 5775 माध्यमिक एवं 150 प्रवेशिका में पंजीकृत बच्चों में से 103 बच्चे पहले दिन गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार 8वीं बोर्ड परीक्षा 20 केंद्रों पर शुरू हुई, जिसमें 5047 बच्चों में से 85 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित हुई। 10वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए श्रीकल्याणसिंह राउमावि को संग्रहण केंद्र
बनाया गया है।

सीबीईओ गैंदालाल रैगर ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिन पर माध्यमिक के 5775 एवं प्रवेशिका के 150 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से पहले दिन माध्यमिक में 101 तथा प्रवेशिका परीक्षा में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर के श्रीकल्याणसिंह राउमावि परीक्षा केंद्र पर सुबह 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्राधीक्षक प्रधानाचार्य रूड़मल कपूरिया ने परीक्षार्थियों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं लेना चाहिए। तनाव के बजाय आनंद के
साथ परीक्षा देनी चाहिए ताकि अच्छे अंक मिल सकें। 10वीं बोर्ड परीक्षा का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

8वीं बोर्ड में 85 बालक रहे अनुपस्थित

शाहपुरा ब्लॉक में आठवीं बोर्ड की परीक्षा करवाने के लिए 20 सेंटर बनाए गए। दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक हुई परीक्षा में पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। कुल पंजीकृत 5047 में से 4962 परीक्षार्थी बैठे। 85 अनुपस्थित रहे। उत्तरपुस्तकाएं संग्रहण व मूल्यांकन के लिए राउमावि राडावास व श्रीकल्याणसिंह राउमावि शाहपुरा को केंद्र बनाए गए है। राडावास में 6 एवं शाहपुरा में 14 परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाएं संग्रहण की जाएगी।

दिव्यांग बालिका को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिला अतिरिक्त समय व सहायक


जटवाड़ा|दिव्यांग छात्रा किरण मीणा, जिसकाे बाेर्ड परीक्षा में अतिरिक्त समय नहीं दिया गया।

जटवाड़ा| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक दिव्यांग बालिका को सेंटर द्वारा न तो परीक्षा में पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया और ना ही सहायक की मदद लेने दी। इससे दिव्यांग छात्रा पूरा पेपर नहीं कर पाने से मायूस नजर आई। टहटडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10 में अध्ययनरत दिव्यांग बालिका किरण मीणा का दसवीं बोर्ड परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटवाडा में आया। यहां दिव्यांग बालिका को केंद्राधीक्षक ने कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। साथ ही अतिरिक्त समय भी नहीं दिया। इसके चलते किरण के हाथ में केवल दो ही अंगुलियां होने के कारण लिखने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और समय के अभाव में पूरा पेपर भी हल नहीं कर सकी।

अतिरिक्त समय देने की है गाइडलाइन : दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छूट के बारे में छात्रों और स्कूल प्रमुखों को भी गाइडलाइन का पता तक नहीं है। गाइडलाइन के अनुसार विशेष दिव्यांगों को परीक्षाओं में विशेष समय की छूट दी जाती है। 3 घंटे की परीक्षा में 60 मिनट, ढाई घंटे की परीक्षा में 50 मिनट, 2 घंटे की परीक्षा में 40 मिनट और डेढ़ घंटे की परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। यहां तक भी रजिस्ट्रेशन व एग्जामिनेशन फीस भी ऐसे छात्रों को नहीं देनी होती है।

दिव्यांग छात्रा किरण मीणा का कहना है कि मेरे दोनों हाथों में महज दो -दो अंगुलियां है। इससे लिखने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा देर तक लिखा भी नहीं जाता। ठसके चलते प्रश्नपत्र अधूरा ही रह गया। अगर समय और मिलता तो शायद और प्रश्नों के उत्तर देकर आती।

केंद्राधीक्षक राजकुमार महावर के अनुसार हमारे पास टहटडा विद्यालय से किसी दिव्यांग छात्रा का मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसा है तो संबंधित विद्यालय को अवगत करवाना चाहिए था। फिर हम छात्रा की मांग पर या तो अतिरिक्त समय देते या फिर ज्यादा दिक्कत होती तो लिखने के लिए कोई छात्र सहयोगी उपलब्ध करवाते। बस्सी एसीबीईओ श्रीराम ब्याडवाल ने बताया कि अगर छात्रा को लिखने में परेशानी है तो प्रधानाचार्य को परीक्षा के दौरान सहयोगी छात्र उपलब्ध करवाने या फिर अतिरिक्त समय देने के लिए लिखित में अवगत करवाना चाहिए था। अगर ऐसा है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। (देखें पेज 18 भी)।
खबरें और भी हैं...