- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News 14 E Mitra39s Investigation Not Rate List Centers Running At Wrong Address
14 ई-मित्र की जांच, रेट लिस्ट नहीं, गलत पते पर चले रहे केंद्र
रामगंजमंडी| सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों ने खैराबाद क्षेत्र में 15 से अधिक ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ई-मित्रों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। कर्मचारियों ने पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है।
ब्लॉक प्रोग्रामर तरुण कुमार मीणा ने बताया कि ई-मित्र केंद्रों पर सरकार की ओर से निर्धारित प्रारूप में बैनर नहीं मिले। वहीं, सेवा शुल्क दर सूची और ई मित्र काे गलत एड्रेस पर संचालन करने जैसी कमियां मिलीं। ब्लॉक के सूचना सहायक वैभव कुमावत और पूजा यादव ने बड़ौदिया कला, चेचट और पीपल्दा समेत 14 ई-मित्र केंद्रों की जांच की। यहां भी भारी अनियमितताएं पाई गईं। मीणा ने बताया कि अगर निरीक्षण में गंभीर अनियमितता मिलती है तो उपखंड अधिकारी प्रथम बार शिकायत होने पर 7-15 दिन के लिए सस्पेंड या 1000-5000 रुपए पैनल्टी लगा सकते हैं। वहीं, दूसरी बार शिकायत पर 15-30 दिन के लिए सस्पेंड या 10000-50000 रुपए पैनल्टी लगेगी। तीसरी बार तो ब्लैकलिस्ट तक किया जा सकता है।