- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News 15 Lakhs To Be Built In Court Premises For Lawyers And Parties
न्यायालय परिसर में 15 लाख से बनेंगे वकीलों व पक्षकारों के लिए टिनशेड
सबकुछ ठीक रहा तो न्यायालय परिसर में शीघ्र अधिवक्ताओं व पक्षकारों के लिए टिनशेड व फर्श में इंटरलॉकिंग टाईल्स लगेंगी। इसको लेकर बुधवार को स्टेट मोटर गैराज राज्य मंत्री ने अभिभाषक संघ के सदस्यों को स्वीकृति दी। न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से पक्षकार आते है। कोटपूतली न्यायालय परिसर में चार एडीजे कोर्ट, दो एसीजेएम कोर्ट, एक मुंसिफ कोर्ट व एक एडिशनल मुंसिफ कोर्ट संचालित है। लेकिन न्यायालय परिसर में टिनशेड नहीं होने के कारण पक्षकारों को धूप में ही बैठा रहना पड़ता है। बुधवार को अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा व एपीपी भोजराज यादव की अगुवाई में अभिभाषक संघ के सदस्यों ने स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह से भेंट की और पक्षकारों व अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। यादव ने विधायक कोष से 15 लाख की स्वीकृति देते हुए पीडब्ल्यूडी एक्सईएन धर्मसिंह यादव को इसके लिए तकमीना बनवाकर भिजवाने के निर्देश दिए।
आज होली मिलन समारोह व भामाशाहों का सम्मान
न्यायालय परिसर में गुरूवार को बार व बैंच के बीच होली स्नेह मिलन समारोह होगा। संघ अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों न्यायालय परिसर में बने अधिवक्ता चैंबर्स के अावंटन के बाद समारोह में अधिवक्ताओं को आवंटित चैंबर की चाबी सौंपी जाएगी। साथ ही अभिभाषक संघ में सहयोग करने वाले अधिवक्ता भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।