- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News 15 Senior Women Cleaning Employees Honored By The Municipality
नगरपालिका की 15 वरिष्ठ महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
रावतभाटा. चेयरमैन ने कुर्सी पर सफाई कर्मचारी को बैठाकर दिया सम्मान।
रावतभाटा। कांग्रेस एवं महिला कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 वरिष्ठ सफाई कर्मचारी महिलाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी से अब तक देश निर्माण में महिलाओं ने अलग भूमिका अदा की है। महिलाओं के बिना एक समाज की कल्पना भी अधूरी है। इस मौके पर रावतभाटा की स्वच्छता के लिए समर्पण से कार्य करने वाली सफाई कर्मचारी वरिष्ठ महिलाओं काे सम्मानित किया।
समारोह के दौरान स्मृतिचिन्ह, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने अपनी कुर्सी पर बिठा कर महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी ने कहा कि देश मे जब भी कोई आपदा और मुसीबत आई तब तब महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम किया है। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष प्रकाशचंद देवड़ा, पार्षद मुन्ना तिवारी, ज्योति पारेता, वंदना शर्मा, मेहरुनिशा, मोहम्मद हुसैन बंगाली, धनकंवर, नीलमसिंह, आरती बलसोरी, अनिल बलसोरी, मनीषा वर्मा, विमला कंवर, किरण राठौर, टीना राठौर, सुरेश रोहलन, जिला सह संयोजक मन्नू खान, रशीद सागर, विजयकुमार नीमा, यूथ अध्यक्ष शंकर पुरोहित, अज्जु खान, मुनाफ खान, संदीप लोट, पारस गुर्जर, आरिफ हुसैन, संदीप धमोनीया, तेजराजसिंह, विशाल चेड़वाल आदि मौजूद थे।