पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News 2012 Batch Students Meet In Supreme Learning Group Old Memories Are Fresh

सुप्रीम शिक्षण समूह में 2012 बैच के विद्यार्थियों का मिलन, पुरानी यादें हुई ताजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | हिंगोनिया

सुप्रीम शिक्षण समूह में 2012 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने समूह निदेशक रामेश्वर लाखराण की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर पुरानी यादें ताजा की। लाखराण ने बताया कि देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 2012 बैच के सभी बालक-बालिकाएं संस्था परिसर में एकत्रित हुए तथा अपने पुराने सहपाठियों से मिलकर संस्था के साथ अपने जुड़ाव को प्रकट किया तथा पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी में संस्था निदेशक रामेश्वर लाखराण व सुप्रीम शिक्षण समूह के मार्गदर्शन के प्रति अपना आभार जताया। बैच के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व मनोज लाखराण ने किया। लाखराण ने विद्यार्थियों के अकल्पनीय लगाव के लिए जताया। इस मौके पर कई प्रेरक प्रसंगों एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से एक बार पुन: 2012 की याद दिला दी। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने जीवन में संस्था निदेशक की प्रेरणा व सहयोग का बखान किया। कार्यक्रम में बीएड प्राचार्या डाॅ. शशि नंदीवाल मौजूद थे।

प्रतिभा परिष्कार में सम्मान समारोह

चौमू|चौमू में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देने वाली प्रतिभा परिष्कार कोचिंग में पिछले दिनों आए सेकंड ग्रेड परीक्षा परिणामों में अब तक 5 विद्यार्थियों और 2 शिक्षकों का सलेक्शन हुआ है। वही चौमू में पहली बार एनटीए नेट परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता पाई है। जिन्हें संस्था द्वारा ब्लेजर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। नेट परीक्षा में मंजू यादव रायथल और केशर यादव चौमू ने अपने पहले ही चांस में परीक्षा पास की है। भूगोल व्याख्याता कुमार सुरेश ने बताया कि नेट में 6 विद्यार्थियों में से 2 का नेट क्वालीफाई हुआ है और जून 2020 नेट परीक्षा के लिए भी बैच चालू हैं। वहीं संस्था संरक्षक सीताराम यादव ने बताया कि अभी रीट पटवार व पुलिस कांस्टेबल के बैच पर होली पर ऑफर 15 मार्च तक चल रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का लाभ मिल सके।

चौमू|सम्मान समारोह में स्मृति चिंह भेंट करते संरक्षक।

हिंगोनिया|मिलन समारोह में विद्यार्थी व निदेशक लाखराण ।
खबरें और भी हैं...