पक्षियों के लिए लगाए जाएंगे 251 परिंडे
जालसू|ग्राम पंचायत देवगुढ़ा के ग्राम बावड़ी में गुरुवार को श्रीश्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा परिंडा लगाओ पक्षी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। किसान कांग्रेस महासचिव विक्रम पारीक ने बताया कि अब गर्मियों का मौसम प्रारंभ हो रहा है। जिसके चलते पक्षियों को पानी की आवश्यकता होगी। जआसपास के गांव में 251 परिंडे लगाए जाएंगे तथा वहां के स्थानीय लोगों को नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
चिकित्सा शिविर आज से
चौमू/कालाडेरा|ग्राम कालाडेरा में आयुर्वेद विभाग द्वारा विषिष्ठ संगठन योजना के अंतर्गत माहेश्वरी धर्मशाला में 13 से 22 मार्च तक अर्श-भगंदर अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग के निदेशक सीमा शर्मा के द्वारा किया जाएगा। ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी वैद्य विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ. उपेंद्र भारद्वाज, डॉ. लखन अग्रवाल के द्वारा शल्य चिकित्सा की जाएगी।